{"_id":"5cb622a1bdec2276d05c1d52","slug":"161555440289-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्फी बेचने वाले ने की बालिका से दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुल्फी बेचने वाले ने की बालिका से दरिंदगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्याऊं। थाना अलापुर क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को कुल्फी बेचने वाले युवक ने आठ साल की बालिका से दुष्कर्म किया। मौके पर पहुंचे लोगों ने भागते समय पीछा करके आरोपी को पकड़ लिया, जिसे बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक एक युवक कुल्फी बेचने को गांव में गया था। गांव में ही मंदिर पर आठ साल की बालिका खेल रही थी। कुल्फी देने के बहाने से उसने बालिका को बुला लिया और एक स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की चीख पुकार सुनकर उसकी मां मौके पर आ गई। उसने बालिका को बुरी हालत में देखा। खबर मिलते ही गांव के और भी लोग आ गए। उन्होंने देखा कि कुल्फी वाला भाग रहा है तब गांव के लोगों ने पीछा करके उसे दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर क़ृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि आरोपी रोहन के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।