फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अलीनगर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

अलीनगर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 24 Mar 2019 06:14 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
अलीनगर में फंदे पर लटका मिला युवक का शव
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में रविवार सुबह एक युवक की लाश गांव के बाहर पेड़ पर लटकी मिली। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक बिसौली क्षेत्र का निवासी था। वह आठ दिन पहले अलीनगर आया था और तभी से एक व्यक्ति के घर में रह रहा था।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ सपोकी (25) पुत्र ठाकुरदास दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। पिता ठाकुरदास के अनुसार इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम अलीनगर निवासी एक युवक करीब आठ दिन पहले उसे अपने साथ ले गया था। तभी से धर्मेंद्र वहीं रह रहा था। धर्मेंद्र उस युवक का कामकाज भी करता था। रविवार सुबह उन्हें अलीनगर के लोगों ने बताया कि धर्मेंद्र ने गांव के क्रशपाल के प्लॉट में एक गूलर के पेड़ पर अपने मफलर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना पर जब तक वह अलीनगर पहुंचे, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर ठाकुरदास ने बताया कि धर्मेंद्र अलीनगर में क्यों रह रहा था, यह तो नहीं पता लेकिन कोई न कोई वजह थी, जिससे धर्मेंद्र का वहां आना-जाना था। पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। अभी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या की है। युवक बिसौली क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर का रहने वाला है। लोगों ने बताया कि वह यहीं जुआ आदि खेलता था। अलीनगर के एक युवक के घर रहता था। उसने आत्महत्या क्यों की है, इसका पता लगा रहे हैं।
-अजय सिंह चाहर, इंस्पेक्टर इस्लामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed