फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कबूलपुरा-चौधरी सराय में शांति, पुलिस-पीएसी तैनात

कबूलपुरा-चौधरी सराय में शांति, पुलिस-पीएसी तैनात

Fri, 21 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
कबूलपुरा-चौधरी सराय में शांति, पुलिस-पीएसी तैनात
बदायूं। शहर के मोहल्ला चौधरी सराय और कबूलपुरा में शुक्रवार को पूरी तरह शांति रही। हालांकि मौके पर दिन भर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे। माहौल भांपने के लिए पुलिस ने मोहल्ले में पैदल मार्च भी किया। खुफिया एजेंसियों वाले भी अलर्ट रहे।
विज्ञापन

गुरुवार देर शाम चौधरी सराय कबूलपुरा मोहल्ले में कुछ खुराफाती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया था। पहले तो विशेष समुदाय के लोगों ने दूसरे लोगों के धर्मस्थल के बराबर में अपना टेंट लगा लिया था। इसके विरोध पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने करके फैसला करा दिया। साथ ही वहां से टेंट उखड़वा दिया। देर रात कुछ खुराफाती युवकों ने मीरा जी चौकी की साइड से पुलिस को परेशान करने की कोशिश की। इसके लिए खुराफातियों ने एक-दो ईंट-पत्थर भी फेंके थे। उस दौरान पुलिस भी कम नहीं थीं। बाद में और भी पुलिस बल पहुंच गया था। सदर कोतवाली के अलावा सिविल लाइंस पुलिस और पीएसी को बुला लिया गया था। देर रात मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने भी शहर का माहौल बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके बावजूद मौके से लोगों की भीड़ कम नहीं हुई। बाद में पुलिस ने भीड़ को हटवाना शुरू किया। मध्यरात्रि के समय मोहल्ले का माहौल पूरी तरह शांत हो गया। इधर, पुलिस ने खुराफातियों पर अंकुश लगाने के लिए देर रात ही करीब 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ अनावश्यक भीड़ जमा करना, नई परंपरा डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बावजूद पुलिस और पीएसी रातभर मोहल्ले में जगह-जगह तैनात रही। दिन में भी पुलिस गश्त करती रही और तैनात भी रही। फिलहाल मोहल्ले का माहौल शांत बताया जा रहा है। पुलिस ने भी खुराफात करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed