{"_id":"5ac62b694f1c1bc7618b59bc","slug":"161522936681-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर0ट्टी की ढांग गिरने से वृद्घा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर0ट्टी की ढांग गिरने से वृद्घा की मौत
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो: 40
मिट्टी की ढांग गिरने से वृद्धा की मौत
वजीरगंज। ग्राम मुड़िया सतासी में गुरुवार को मिट्टी खोदने गई एक बुजुर्ग महिला की मिट्टी की ढांग गिरने से वद्धा उसके नीचे दब गई। मौके पर मौजूद महिलाओं के चीखने पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब तक मिट्टी हटाई तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
वजीरगंज थाना क्षेत्र की बगरैन चौकी के ग्राम मुड़िया सतासी निवासी 62 वर्षीय अंगूरी देवी पत्नी ऋषिपाल गुरुवार को सूखे तालाब में मिट्टी खोदने गई थी। महिलाएं थोड़ी दूर पर मिट्टी खोद रहीं थी। अंगूरी जिस ढांग के नीचे मिट्टी खोद रही थीं। वह ढांग बुजुर्ग महिला के ऊपर गिर गई। ढांग गिरते देख खुदाई कर रहीं अन्य महिलाएं चीख पड़ीं। चीख पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने आकर मिट्टी हटाकर किसी तरह वृद्धा को बाहर निकाला। मगर तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई मगर परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ग्रामीणों के बयान लेकर लौट आई। बाद में परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार कर दिया।