{"_id":"5a22ca3c4f1c1b4c528b710f","slug":"161512229436-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कादरचौक पुलिस ने पकड़ा उसहैत से लूटा ट्रैक्टर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कादरचौक पुलिस ने पकड़ा उसहैत से लूटा ट्रैक्टर
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
loot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में हुई लूट के तत्काल बाद लिया एक्शन, दो बदमाश गिरफ्तार
कादरचौक/उसहैत।
उसहैत थाना क्षेत्र में रोड निर्माण के काम में लगे ट्रैक्टर को शुक्रवार रात दो बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बनाकर लूट लिया। सूचना पर कादरचौक पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए ट्रैक्टर बरामद कर दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करने के साथ ही पुलिस की गाड़ी रौंदने की कोशिश भी की। एसएसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।
गांव भुंडी के पास रोड डालने के काम में लगा गभियाई निवासी ठेकेदार शादाब का ट्रैक्टर शुक्रवार रात दो बदमाशों ने ड्राइवर मुजाहिद से हथियारों के बल पर रोककर लूट लिया। उसे मारपीट करने के बाद बांधकर डाल दिया। बदमाश कादरचौक की ओर भागने लगे। ड्राइवर ने ठेकेदार शादाब को सूचना दी। उन्होंने पुलिस को बताया तो थोड़ी ही देर में सूचना आसपास के थानों में प्रसारित कर दी गई।
कादरचौक थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में दरोगा वीरेश शुक्ला ने पुलिस टीम लेकर नाकेबंदी कर दी। थाने के सामने ही रोड पर बैरियर लगा दिया गया। बदमाशों ने इसे तोड़कर ट्रैक्टर ले जाने की कोशिश की। पुलिस ने ललकारा तो एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस जीप को भी कुचलने का प्रयास किया। सड़क पर एक और प्राइवेट वाहन को रौंदने की कोशिश की। पुलिस नें भी जवाबी फायरिंग कर घेराबंदी कर ली और दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम संजू यादव और सुरेश यादव निवासी लीलानगला बताया। शनिवार को पुलिस इन्हें एसएसपी दफ्तर ले गई। यहां टीम को पांच हजार इनाम देने की घोषणा की गई। वहां से बदमाशों को कोर्ट और फिर जेल भेज दिया।