फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अवैध कब्जे की जांच करने गए लेखपाल को पीटा, रिपोर्ट

अवैध कब्जे की जांच करने गए लेखपाल को पीटा, रिपोर्ट

Tue, 03 Oct 2017 10:03 AM IST
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
अवैध कब्जे की जांच करने गए लेखपाल को पीटा, रिपोर्ट
दहगवां। एसडीएम के आदेश पर अवैैध निर्माण की जांच करने गए लेखपाल को ग्रामीणों ने पीटा और जबरन आग में झोंकने की कोशिश की। लेखपाल ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसडीएम सहसवान को ग्राम समाज की भूमि गाटा संख्या 995 पर गांव के बाबूराम द्वारा झोपड़ी डालकर अवैध कब्जा करने की शिकायत मिली थी। एसडीएम के मौखिक आदेश पर लेखपाल जितेंद्र कुमार और राजस्व निरीक्षक गोवर्धन सिंह सोमवार को मामले की जांच करने गए। तभी बाबूराम, उसकी पत्नी और बेटे आनंद पाल, कन्हई और विष्णु ने ग्राम सभा की भूमि पर डाली झोपड़ी में खुद आग लगा दी। लेखपाल को गालियां दीं पकड़कर जबरन आग में फेंकने की कोशिश की। सरकारी अभिलेख छीनकर गायब कर दिए। गांव के कुछ लोगों ने बमुश्किल लेखपाल को बचाया। पीड़ित लेखपाल ने थाना जरीफ नगर जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें बाबूराम, उसके बेटे आनंद पाल, कन्हई और विष्णु को नामजद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed