फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बिजली चोरी में मेंथा प्लांट समेत नौ लोगों पर एफआईआर

बिजली चोरी में मेंथा प्लांट समेत नौ लोगों पर एफआईआर

Wed, 19 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी में मेंथा प्लांट समेत नौ लोगों पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बदायूं। विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने अभियान चलाकर अलापुर थाना क्षेत्र में नौ लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। इनमें एक मेंथा प्लांट और चार आटा चक्की भी शामिल हैं। सभी के खिलाफ अलापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बुधवार को अधिशासी अभियंता छैल बिहारी के नेतृत्व में बिजली चोरी रोकने को अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अलापुर में एक मेंथा प्लांट चोरी की बिजली से चल रहा था। चार आटा चक्कियां भी चोरी की बिजली से चलती पकड़ी गईं। इसके अलावा तीन घरेलू उपभोक्ताओं को पकड़ा गया जो मीटर को बाईपास करके बिजली चला रहे थे। सभी के खिलाफ थाने में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। बकाया अदा न करने पर विभाग ने बुधवार को 39 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काटे हैं। गुरुवार को भी विभाग की ओर से बकाया वसूली और बिजली चोरी रोकने को अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed