{"_id":"5965172b4f1c1b3d488b4720","slug":"161499797291-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहसवान में चौराहे पर दिन-दहाड़े युवक से लूटपाट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहसवान में चौराहे पर दिन-दहाड़े युवक से लूटपाट
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। बाइक सवार तीन बदमाशों ने मंगलवार को दिन-दहाड़े नगर के अकबराबाद चौराहे के पास युवक से 13 हजार पांच सौ रुपये लूट लिए। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल भी कर दिया। इसके बाद बदमाश भाग गए। लुटे-पिटे युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। मामले में जांच की बात कही जा रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कांकसी निवासी देवव्रत पुत्र नबाव सिंह का नगर के प्रमोद इंटर कॉलेज के पास स्थित बैंक शाखा में खाता है। मंगलवार को देवव्रत सहसवान आया था। यहां उसने बैंक से 13 हजार पांच रुपये निकाले। इसके बाद वह बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ते में मेरठ-बदायूं हाईवे पर अकबराबाद चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बदमाशों ने मारपीट कर वेदव्रद से नकदी लूट ली। वारदात दिन में करीब 11 बजे हुई। इससे चौराहे पर सनसनी फैल गई। लूटपाट के बाद बदमाश भाग गए। वेदव्रत ने कोतवाली पहुंच कर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बता दें कि शनिवार को बदमाशों ने नगर के मोहल्ला गोपालगंज निवासी रेहाना बेगम और उनकी बेटी फराह से स्टेट बैंक चौराहे के पास सरेशाम लूटपाट की थी। इस मामले में भी पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की वजह से लूट की वारदातों में इजाफा हो रहा है। इंस्पेक्टर इंद्रेश कुमार का कहना है कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है।