फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पुलिस की मुठभेड़ में बाइक सवार एक बदमाश को लगी गोली

पुलिस की मुठभेड़ में बाइक सवार एक बदमाश को लगी गोली

Fri, 21 Jun 2019 09:07 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की मुठभेड़ में बाइक सवार एक बदमाश को लगी गोली
सहसवान (बदायूं)। 10 दिन पहले पेट्रोल पंप मालिक से लूटपाट करने वाले बदमाशों से गुरुवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो बदमाश भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से एक तमंचा और 43 हजार रुपये बरामद किए हैं। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे इंस्पेक्टर कुशलवीर सिंह अपनी टीम के साथ कछला रोड पर विद्युत उपकेंद्र से आगे गश्त कर रहे थे। उसी समय उन्हें एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आते दिखे। पुलिस ने बदमाशों को रोकने के लिए टार्च से इशारा करना शुरू कर दिया लेकिन बदमाशों ने पुलिस देखकर पहले ही बाइक रोक ली। उसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इससे पुलिस को भी जवाबी फायरिंग करनी पड़ी। इसमें एक बदमाश मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर निवासी आले नवी पुत्र एजाज को पैर में गोली लग गई। इससे वह लड़खड़ाकर वहीं गिर गया, जबकि उसके साथ के दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आले नवी के पास से तमंचा, दो कारतूस और 43 हजार रुपये बरामद किए। आले नवी ने पूछताछ में अपने फरार साथियों के नाम अच्छे मियां उर्फ अच्छू मियां पुत्र इब्राहिम निवासी मोहल्ला चाहशीरी और सद्दाम पुत्र हनीफ निवासी मोहल्ला अकबराबाद सहसवान बताया। पुलिस उसी समय घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले गई और उसे भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


साढ़े चार लाख रुपये लूटकर भागे थे बदमाश
- इन बदमाशों ने 11 जून को पेट्रोल पंप मालिक महेश माहेश्वरी से साढ़े चार लाख रुपये लूट लिए थे। तभी से यह बदमाश फरार थे। पुलिस के हत्थे चढ़े आले नवी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अच्छे मियां उर्फ अच्छू मियां पर 16, सद्दाम के खिलाफ पांच और भूरा पुत्र शमीम के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। चौथे आरोपी भूरा ने पंप मालिक की लोकेशन बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed