{"_id":"5d0cdaf88ebc3e1db739ec06","slug":"156112356118-badaun-news162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोते रहे गए परिवार वाले, दस लाख का माल ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोते रहे गए परिवार वाले, दस लाख का माल ले गए चोर
विज्ञापन
सिलहरी (बदायूं)। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम दहेमी में गुरुवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर पहले एक घर में घुसे। उनके परिवार वाले आंगन और एक कमरे में सोते रहे। चोर करीब दो लाख की नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए, जबकि दूसरे घर का दरवाजा तोड़ लिया लेकिन चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके।
ग्राम दहेमी निवासी राममूर्ति सिंह, उनकी पत्नी मिथिलेश और बेटा हरीश गुरुवार रात घर के आंगन में सो रहे थे। हरीश की पत्नी और बच्चे अपने कमरे में थे, जबकि दूसरा बेटा राहुल अपनी पत्नी वैशाली और बेटी मनी के साथ अपने कमरे में सो रहा था। परिवार वालों की माने तो चोर रात करीब साढ़े 12 बजे घर में घुसे थे। उसके बाद सीधे मिथिलेश के कमरे में जा पहुंचे। कमरे में उनके अलावा हरीश की भी अलमारी रखी थी। चोरों ने मिथिलेश की अलमारी से सोने की चेन, चूड़ी, अंगूठी, पायल और एक लाख 85 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए, जबकि हरीश की अलमारी से चेन, अंगूठी, मंगलसूत्र आदि जेवर पार कर लिए। चोर राहुल के कमरे में रखी अलमारी से जेवर और 12 हजार रुपये चोरी करके ले गए। राहुल की जेब में रखे 1500 रुपये भी साफ कर दिए। राहुल की माने तो वह रात करीब 12 बजे ही सोया था। इससे उसकी तुरंत आंख नहीं खुल सकी। चोर सामान खंगालकर भाग रहे थे कि तभी गिलास गिरने से वैशाली जाग गई। उसने कमरों के दरवाजे खुले देखे तो वह दंग रह गई। तुरंत कमरों को चेक किया, जहां सारा सामान फैला पड़ा था। तब तक चोर सामान लेकर भाग चुके थे। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को फोन कर दिया। इससे पुलिस भी गांव पहुंच गई। चोरों को तलाश करने के दौरान उनके घर की अटैची और बक्से पास के खेत में पड़े मिले। पीड़ित परिवार ने चोरी के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों के मुताबिक नकदी समेत लगभग 10 लाख का माल चोरी हुआ है। इधर, चोरों ने राममूर्ति सिंह के घर के पास ननिहाल में रह रहे ग्राम बाबट निवासी अजय पुत्र रोहताश के घर को निशाना बना लिया। चोर उनके कमरे का दरवाजा तोड़ने में कामयाब रहे लेकिन परिवार वालों के जागने पर चोर भाग खड़े हुए। चोरी की वारदातों से दहेमी गांव में दहशत का माहौल है।