{"_id":"5d0be0b28ebc3e11691cad6f","slug":"156105949117-badaun-news84","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के घर पुलिस तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खुदकुशी करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के घर पुलिस तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातागंज पुलिस ने खुदकुशी करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के परिवार को धमकी मिलने के बाद उसके घर पर पुलिस तैनात कर दी है। वहीं धमकी देने वाले दोनों मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगा दिया है। पुलिस को अभी पता नहीं चला है कि धमकी देने वाला मुख्य आरोपी समीर आखिर कहां छिपा है।
जब से दुष्कर्म पीड़िता के परिवारवालों को धमकी देने की बात सामने आई है, तब से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के घर पर दो सिपाही तैनात कर दिए हैं। आरोपी समीर दातागंज पुलिस ने दावा किया था कि एक आरोपी हत्थे चढ़ गया है। उसके बृहस्पतिवार शाम तक यहां पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन अब उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पुलिस की माने तो आरोपी अरबाज महाराष्ट्र से बदायूं आने के दौरान संपर्क में था, लेकिन अब उससे संपर्क टूट गया है। न तो उससे बात हो पा रही है और न ही उसकी कोई लोकेशन मिल रही है। पुलिस ने उस पर दबाव बनाने के लिए उसके परिवारवालों को कोतवाली में बैठा लिया।
परिवार नए इंस्पेक्टर से भी शिकायत
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जिस तरह इंस्पेक्टर अमृतलाल को सस्पेंड करने के बाद नए इंस्पेक्टर गोविंद सिंह को तैनात किया, वह भी उनके मुताबिक पीड़ित परिवारवालों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे हैं। न तो वह आरोपियों को पकड़ पाए हैं और न ही उनका कोई सुराग लगा सके हैं। वहीं दूसरी ओर पीड़ित परिवार को धमकी मिल रही है वो अलग।