फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   खुदकुशी करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी

खुदकुशी करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी

Wed, 19 Jun 2019 08:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:58 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी करने वाली दुष्कर्म पीड़िता के पिता को जान से मारने की धमकी
दातागंज (बदायूं)। दुष्कर्म पीड़िता के आत्महत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी ने फोन करके उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी है। मुख्य आरोपी अभी भागा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। परिवार वालों ने खुद को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़िता का परिवार बेहद दहशत में है।
विज्ञापन

सोलह मई की सुबह इलाके में रहने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने आत्महत्या कर ली थी। उसका आरोप था कि वह शहर में अपना अल्ट्रासाउंड कराने जा रही थी। तभी रास्ते में म्याऊं निवासी समीर, अरबाज और जोयब उसे पकड़कर सिंकदराबाद (हैदराबाद) ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वह वापस लौटकर आई तो उसने पुलिस से कार्रवाई की मांग की लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। अंत में उसने 16 मई को अपने ही घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी। यह खबर सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए तो वहीं दूसरी ओर आरोपी जिले से भागने में कामयाब रहे। उसी समय से पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। पुलिस ने उनके कुछ रिश्तेदार हिरासत में लिए हैं लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। इधर, बुधवार को पीड़िता के पिता ने बताया कि मुख्य आरोपी समीर ने उनके मोबाइल पर कॉल की। उन्हें धमकाया गया, कहा कि अगर केस वापस नहीं लिया तो उन्हें जान से हाथ धोना पड़ेगा। इस पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में पकड़ा गया एक आरोपी
- बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक आरोपी को महाराष्ट्र में दबोच लिया है। आरोपी अरबाज महाराष्ट्र के नादेड़ इलाके में एक कंपनी में नौकरी कर रहा था। पुलिस ने बुधवार सुबह उसे पकड़ लिया है और उसे लेकर बदायूं लौट रही है। अनुमान है कि आरोपी गुरुवार शाम तक बदायूं पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मेरे पास आई है। जिन नंबरों से कॉल आई थी, उनको सर्विलांस पर लगा दिया गया है। जल्द आरोपी का पता चल जाएगा। पुलिस लगातार कोशिश में है कि आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाए।
एसके सिंह, सीओ, दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed