फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चपरासी की हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़ा एक संदिग्ध

चपरासी की हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़ा एक संदिग्ध

Wed, 19 Jun 2019 08:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
चपरासी की हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़ा एक संदिग्ध
बदायूं। होली कॉन्वेंट स्कूल के चपरासी राजकुमार की हत्या अचानक नहीं हुई थी। इसके लिए बाकायदा योजना बनाई गई थी। हत्यारे कौन हैं, अभी इसका पता नहीं चला है लेकिन पुलिस मामले के खुलासे के लिए हाथ-पैर मार रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिन से एक संदिग्ध पकड़ा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। राजकुमार को कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी। उसके बाद शव को रेलवे लाइन पर डाल दिया गया था। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो चुकी है।
विज्ञापन

बरेली जिले में सुभाष नगर थाना क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर निवासी राजकुमार पुत्र रघुवीर की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजकुमार अपने परिवार के साथ मिशन कंपाउंड स्थित आवास में रह रहा था। वह शनिवार रात पत्नी से बरेली जाने की बात कहकर घर से निकला था। दूसरे दिन यानि रविवार सुबह नगला शर्की गांव के पास रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा मिला था। उस दिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसलिए पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया था। सोमवार रात राजकुमार के शव की शिनाख्त हुई। तब कहीं मंगलवार दोपहर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक राजकुमार को कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई थी, जो पार निकल गई थी। इससे उसकी तुरंत ही मौत हो गई। बाद में हत्यारों ने योजनाबद्घ तरीके से शव को रेलवे लाइन की पटरी पर डाल दिया था। गनीमत रही कि उस दौरान कोई ट्रेन नहीं थी नहीं तो शव के टुकड़े-टुकड़े हो जाते और पुलिस को पहचानना मुश्किल हो जाता है कि हत्या है या आत्महत्या। परिजनों ने इस मामले में मंगलवार रात बाबा कॉलोनी निवासी अर्जुन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने जांच आगे बढ़ाते हुए एक संदिग्ध को दबोचा है, जिससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि उसके बारे में बताने को अभी पुलिस तैयार नहीं है। अब पुलिस को कॉल डिटेल आने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed