फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   65 साल की महिला ने 22 साल के युवक पर लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट

65 साल की महिला ने 22 साल के युवक पर लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट

Wed, 19 Jun 2019 06:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
65 साल की महिला ने 22 साल के युवक पर लिखाई दुष्कर्म की रिपोर्ट
सिलहरी (बदायूं)। एक 65 साल की महिला ने 22 साल के एक लड़के पर दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि लड़का उसे पैसे निकलवाने के लिए शहर ले गया था। रास्ते में लौटते समय उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, हालांकि अभी उसे जेल नहीं भेजा गया है। पुलिस इसे रुपयों का विवाद मान रही है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की 65 साल की विधवा महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। उसका आरोप है कि 22 वर्षीय अमित पुत्र राकेश के उस पर कुछ रुपये उधार आ रहे थे। वह उससे लगातार तकाजा कर रहा है। 14 जून को अमित उसके घर पहुंचा, तभी महिला ने कहा कि मकान बनाने को उसकी पहली किस्त आ गई है। वह उसे शहर ले चले और रुपये निकलवाकर वह उसे दे देगी। आरोप है कि युवक उसे बाइक पर बैठाकर शहर ले गया। वापस लौटते समय युवक ने लघुशंका जाने के बहाने बाइक रोक ली। फिर महिला को खींचकर सड़क किनारे खेत में ले गया। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में एसएसपी को तहरीर दी थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने मंगलवार देर रात अमित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे हिरासत में ले लिया। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि युवक के महिला पर रुपये आ रहे थे। गाली-गलौज हुई थी। दुष्कर्म का मामला झूठा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


एक 65 साल की महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। प्रथम दृष्टया मामला फर्जी लग रहा है। रुपये नहीं देने पर महिला ने आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। जो सच्चाई सामने आएगी, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपी गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed