फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने बनाई तीन टीमें

दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने बनाई तीन टीमें

Wed, 19 Jun 2019 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस ने बनाई तीन टीमें
दातागंज (बदायूं)। पुलिस ने महिला से दुष्कर्म और लूटपाट करने वालों की तलाश शुरू कर दी है। इसके लिए दो टीमें स्थानीय स्तर पर काम कर रहीं हैं, जबकि एक टीम जिले से बाहर रवाना हो चुकी है। इधर, आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मृतका के परिजनों में रोष है।
विज्ञापन

तीनों आरोपी तभी फरार हो गए थे, जब महिला ने उनके खिलाफ कोतवाली जाकर तहरीर दी थी। महिला का आरोप था वह अल्ट्रासाउंड कराने शहर जा रही थी। तभी रास्ते में तीनों आरोपी समीर, अरबाज और जोहरा मिल गए थे। तीनों उसे सिंकदराबाद (हैदराबाद) ले गए, जहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसके गहने भी लूट लिए। जैसे तैसे वह शहर लौटी और पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसके साथ नाइंसाफी की। इससे तंग आकर महिला ने अपने घर में फंदे पर झूलकर जान दे दी। यह खबर सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे और पुलिस ने मौत के तीन घंटे बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इस लापरवाही का खामियाजा इंस्पेक्टर अमृतलाल को सस्पेंड होकर भुगतना पड़ा। मृतका की जान जाने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीमें गठित की गई हैं। एक टीम जनपद से बाहर निकल चुकी है, जबकि दो टीमें जिले में उनके रिश्तेदारों, दोस्तों और अन्य लोगों के तलाश कर रही है। फिलहाल पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed