{"_id":"5cf41251bdec22074c263def","slug":"155949934216-badaun-news158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कछला चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बाढ़ खंड विभाग की पिपरौल स्थित चौकी के चतुर्थ श्रेणी कर्मी रईस अहमद को बिना वजह हिरासत में लेकर पूछताछ और उसकी पिटाई करके कछला चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा फंस गए। आरोप है कि दो घंटे तक पूछताछ करने के साथ उसकी पिटाई भी की। शिकायत के बाद एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने जांच में आरोप सही पाए जाने पर चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है।
मामला शनिवार सुबह करीब नौ बजे का है। कछला पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश अपने हमराह के साथ बाढ़ खंड की पिपरौल स्थित चौकी पर पहुंचे तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रईस अहमद और भूदेव मौके पर मिले। दोनों कर्मियों में से एक उस समय बीड़ी पी रहा था। चौकी इंचार्ज राकेश ने दोनों से कुछ ऐसे सवाल पूछे जिनके बारे में दोनों ने जानकारी से इनकार कर दिया। इस पर चौकी इंचार्ज ने रईस अहमद के साथ गाली गलौज की। बाद में वह पकड़कर कछला चौकी पर ले गए। रईस अहमद की पूछताछ के नाम पर पिटाई भी की गई। पैरोकारों के जरिए छूटे रईस अहमद ने अपने अफसरों को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया। बाद में वह एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मिले। एसएसपी को घटनाक्रम से अवगत कराया। एसएसपी ने जांच कराई फिर शाम को चौकी इंचार्ज के लिए लाहन हाजिर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई का आदेश मिल चुका है।
कछला में चोरी की घटनाओं में भी इजाफा
उझानी। कछला में पिछले महीना दो रात में चोरी की करीब नौ घटनाएं हुई थीं। पांच मई को चोरों ने शिवानंद स्वामी, बाबा धीरदास, गीता बाई, कुबेर बाबा और गोवर्धन बाबा के आश्रमों ने करीब डेढ़ लाख रुपये का माल समेट लिया था। इसके बाद चोरों ने कुछ इसी अंदाज में 30 मई की रात चोरों ने एक दुकान और तीन घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। चोरी की दोनों ही घटनाओं की पुलिस ने तो रिपोर्ट दर्ज की थी और न ही चोरों को पकड़ने की कोशिश की गई। चौकी इंचार्ज की भूमिका पर सवाल उठने लगे थे।