फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   टेंट हाउस में आग लगाने की कोशिश करने वाला रिटायर्ड दरोगा भेजा जेल

टेंट हाउस में आग लगाने की कोशिश करने वाला रिटायर्ड दरोगा भेजा जेल

Thu, 30 May 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
टेंट हाउस में आग लगाने की कोशिश करने वाला रिटायर्ड दरोगा भेजा जेल
बदायूं। जोगीपुरा मोहल्ले के एक टेंट हाउस में आग लगाने का प्रयास करने वाला रिटायर्ड दरोगा बुधवार को जेल चला गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसका नाम प्रकाश में आया था, तभी से पुलिस उसे तलाश कर रही थी। बुधवार दोपहर वह स्वयं कोर्ट में सरेंडर हो गया। उसके न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जोगीपुरा मोहल्ले में 30 अप्रैल को शक्ति टेंट हाउस में आग लगाने की कोशिश की गई थी। टेंट हाउस मालिक अशोक खुराना ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी थी। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक व्यक्ति टेंट हाउस में आग लगाने का प्रयास करता हुआ कैद हुआ था। वह सफेद कपड़े पहने हुआ था। पुलिस के मुताबिक उस व्यक्ति की पहचान रिटायर्ड दरोगा रामसरन मिश्रा के रूप में हुई। रिटायर्ड दरोगा की बराबर में प्रेस लगी हुई है। उसने आपसी रंजिश को पूरा करने के लिए आग लगाने का प्रयास किया था। गनीमत रही कि टेंट हाउस में आग नहीं लग पाई। नाम प्रकाश में आने के बाद रामसरन मिश्रा बुधवार को कोर्ट में सरेंडर हो गया। उसके बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया। बताते हैं कि रिटायर्ड दरोगा पर पहले से कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed