फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   30 पेटी बीयर समेत डेढ़ लाख की चोरी

30 पेटी बीयर समेत डेढ़ लाख की चोरी

Mon, 27 May 2019 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
30 पेटी बीयर समेत डेढ़ लाख की चोरी
उझानी (बदायूं)। मेन मार्केट में दुकान का ताला तोड़कर चोर बीयर की 30 पेटियों समेत नकदी निकाल ले गए। इसकी जानकारी सुबह सेल्समैन को उस समय लगी जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा। सेल्समैन की सूचना के बाद पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। सेल्समैन ने चोरी में करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताते हुए कोतवाली में तहरीर सौंप दी है।
विज्ञापन

बीयर की दुकान में चोरी की घटना शनिवार रात की है। सेल्समैन समरसेन और बंटी देर रात दुकान बंद करके घर चले गए थे। रविवार सुबह में वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के दोनों ताले टूटे मिले। गल्ले में रखे 65 हजार रुपये भी गायब थे। दोनों सेल्समैन ने बीयर की पेटियां देखीं तो 30 पेटियां कम निकलीं। इनकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है। मैनेजर अन्नू यादव ने बताया कि चोरों ने दुकान में रखे अन्य सामान पर से भी हाथ साफ कर लिया है। दुकान में चोरी की सूचना के बाद अनुज्ञापी किशन लाल समेत उनके परिचित भी मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने घटना को लेकर दोनों सेल्समैन से जानकारी की। आसपास इलाके में तहकीकत भी गई, लेकिन चोरों को सुराग नहीं लग पाया है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार चाहर ने बताया कि बीयर की दुकान में चोरी की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed