{"_id":"5ceadfc5bdec2207226eb53f","slug":"15588966313-badaun-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कछला में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कछला में रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। कछला पुल के पास रविवार को रेलवे ट्रैक पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। धड़ से उसकी गर्दन अलग थी। भनक लगते ही पुलिस के साथ गंगाघाट से भी कई लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव देखा, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर बदायूं स्थित मोरचरी में रखवा दिया है।
बरेली-कासगंज रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह एक स्नानार्थी ने अज्ञात व्यक्ति का शव देखा। उसने कछला चौकी पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। चौकी इंचार्ज राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक करीब 50 साल का है। शव के पास ऐसा कुछ भी नहीं मिला जो उसकी शिनाख्त की दिशा में कारगर साबित होता। उसकी गर्दन धड़ से अलग थी। तलाशी में उसके कपड़ों की जेब में भी कुछ नहीं मिला, लेकिन गर्म अंडरगारमेंटस पहने था। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मौत ट्रेन से गिरने से हुई है या फिर वह हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से इसे लेकर जानकारी की। वैसे, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। इसके पीछे उसका तर्क भी है कि अगर वह ट्रेन से गिरा होता तो शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आती। फिलहाल उसके शव को कब्जे में लेकर बदायूं स्थित मोरचरी में रखवा दिया गया है।
पिछले दिनों रेलवे के अंडरपास में मिला था अज्ञात शव
उझानी। करीब 15 दिन पहले कछला चौकी पुलिस ने रेलवे के अंडरपास में अधेड़ व्यक्ति का अज्ञात शव बरामद किया था। दोपहर में मिले शव को लेकर इलाके के लोगों ने तमाम तरह की आशंका भी व्यक्त की थी। पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का मामला सामने आया था। डॉक्टरों ने माना था कि उसकी हत्या गला दबाकर की गई है लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इससे पहले भी कोतवाली क्षेत्र में पांच महीना के दौरान पुलिस तीन और अज्ञात शव बरामद कर चुकी है, लेकिन शिनाख्त कराने की दिशा में सफलता नहीं मिल पाई है।