फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख ठगे, छह नामजद

नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख ठगे, छह नामजद

Mon, 27 May 2019 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख ठगे, छह नामजद
बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति से नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये की ठगी हुई है। ग्राम असधरमई निवासी प्रमोद कुमार सिंह खेतीबाड़ी करते हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रयागराज निवासी राघवेंद्र सिंह, अनुरुद्घ कुमार, मोहम्मद समीम सिद्दीकी, मृत्युंजन सिंह, सुभाष यादव और नीरज पाराशर ग्राम कैलोथा निवासी हरेंद्र के पास आते-जाते थे। हरेंद्र के माध्यम से उनकी जान पहचान हुई थी। उन्होंने पूरा विश्वास दिलाया कि वह सरकारी विभाग में नौकरी दिलवा देंगे और उनसे सात लाख रुपये ठग लिए। बताया कि उनके अलावा बरेली के अरविंद, अयोध्या प्रसाद त्यागी, चंदौसी के सतीश सिंह, अमरोहा के अमृत सिंह, रामपुर के हरीश कुमार और निरंजनलाल सैनी से ठगी हुई है। प्रमोद सिंह ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ उसावां थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed