{"_id":"5ceadebbbdec2207132d758f","slug":"155889636411-badaun-news48","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध खनन में जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंवरगांव। अवैध खनन की सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ कुआंडाडा के जंगल में खनन कर रही एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया। भूमाफिया पुलिस को देख भाग खड़े हुए।
एसओ सुधाकर सिंह को क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी, जिस पर उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा। छापे में कुआडांडा गांव के जंगल में एक जेसीबी मशीन और दो ट्रैक्टर ट्रॉली मिट्टी का खनन करती मिलीं। टीम ने उन्हें घेरकर पकड़ने की कोशिश की तो चालक तीनों वाहनों को छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद टीम ने पास के गांव से चालक बुलवाकर तीनों वाहनों को थाने भिजवाया। टीम ने जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर ट्रॉली को अवैध खनन में सीज कर दिया। थानाध्यक्ष सुधाकर सिंह ने बताया अवैध खनन की सूचना मिली थी मौके पर पुलिस को देखकर जेसीबी और ट्रैक्टर चालक भाग गये। उनकी तलाश की जा रही है।