{"_id":"5c129eda42c7925d3d7f7852","slug":"151544724186-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगे से उठकर ट्राली पर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगे से उठकर ट्राली पर ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम अलीनगर में मिट्टी भरकर ले जाने के दौरान एक ट्रैक्टर आगे से उठकर पीछे ट्रॉली पर पलट गया, जिसमें दबकर चालक की मौत हो गई। परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है। परिजन शव को अपने घर ले गए।
कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 21 वर्षीय अकरम पुत्र इमामुद्दीन गुरुवार शाम करीब चार बजे अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली ले मिट्टी लेने अलीपुर के जंगल में गया था। परिवार वालों की माने तो युवक ने ट्राली में मिट्टी भर ली थी। घर लौटने के लिए जैसे ही उसने स्टार्ट करके ट्रैक्टर आगे बढ़ाया कि ट्राली में लोड होने की वजह से ट्रैक्टर आगे से उठ गया। फिर पीछे की ओर ट्रॉली के ऊपर पलट गया। चालक अकरम ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में दब गया, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, युवक के साथ मौजूद लोगों ने उसके परिवार वालों को सूचना दी। जिस पर परिवार वाले रोते-बिखलते हुए मौके पर पहुंच गए। उसके बाद युवक के शव को अपने घर ले गए। उन्होंने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।