{"_id":"597633114f1c1b04768b477f","slug":"151500918545-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन बालक को गोली मारी, तीन लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन बालक को गोली मारी, तीन लोगों पर मुकदमा
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहसवान। कोतवाली क्षेत्र के गांव आसे नगला में पिता-पुत्रों ने जमीन की रंजिश को लेकर बालक को गोली मार दी। घायल बालक को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामले में तीन लोगों के खिलाफ कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
सहसवान कोतवाली के गांव आसे नगला निवासी राकेश की गांव के ही दया शंकर से जमीन को लेकर रंजिश चल रही है। सोमवार सुबह राकेश का 10 साल का बेटा छोटे खेत पर गया था। आरोप है कि वहां दयाशंकर पक्ष के लोगों ने छोटे पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। परिवार वाले छोटे को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां से यहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राकेश ने मामले में दया शंकर और उसके दो बेटों भरत सिंह, विजय सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। कोतवाली प्रभारी आरपी शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।