{"_id":"5cc8a046bdec2207177148b8","slug":"141556652102-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट हाउस में आग लगाने की कोशिश, नकाबपोश कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टेंट हाउस में आग लगाने की कोशिश, नकाबपोश कैमरे में कैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। लावेला चौक के नजदीक एक टेंट हाउस में सोमवार रात आग लगाने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि कोशिश करने वाला इसमें कामयाब नहीं हो सका। हालांकि एक नकाबपोश सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी पहचान कराने में लगी है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में अशोक खुराना का टेंट हाउस है। उन्होंने बताया कि मंगलवार तड़के उनके टेंट हाउस में किसी ने आग लगाने की कोशिश की। एक व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। तड़के करीब पौने चार बजे एक नकाबपोश व्यक्ति गली में आया। वह सफेद कुर्ता और पायजामा पहने हुए था। उसके हाथ में केरोसिन भरी केन थी। उसके बाद टेंट हाउस के दो गेटों पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। वह तो गनीमत रही कि आग टेंट हाउस के अंदर नहीं पहुंची। अगर ऐसा होता तो लाखों का नुकसान हो जाता। उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर कोतवाली ओमकार सिंह का कहना है कि टेंट हाउस मालिक ने पुलिस को सीसीटीवी का एक फुटेज उपलब्ध कराया है। टेंट हाउस में आग नहीं लगी है, सिर्फ प्रयास बताया जा रहा है। जो भी सच्चाई होगी, जांच के बाद पता चल जाएगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।