{"_id":"5c6d69a2bdec221a376695e2","slug":"141550674338-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोड़े का ऑपरेशन करने वाला झोलाछाप भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोड़े का ऑपरेशन करने वाला झोलाछाप भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनावर (बदायूं)। फोड़े के ऑपरेशन के बाद हुई बालक की मौत के मामले में पुलिस ने देर रात झोलाछाप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसके बाद दबिश देकर आरोपी झोलाछाप को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह उसे जेल भेज दिया गया।
झोलाछाप सलामत उर्फ जर्राह का थाने से कुछ दूर क्लीनिक है। मंगलवार दोपहर उसके क्लीनिक पर कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम यूसुफनगर निवासी जयपाल और उसकी पत्नी अपने बेटे पिंकू (12) को लेकर पहुंचे थे। पिंकू के कूल्हे पर एक फोड़ा निकल आया था। दो दिन तक उसने ऐसे ही मरहम पट्टी की थी। मंगलवार को उसने बगैर कुछ सोचे समझे फोड़े का ऑपरेशन कर दिया। इससे पिंकू की हालत बिगड़ गई। परिवार वाले बरेली ले जा रहे थे जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। लौटने पर परिवार वालों ने झोलाछाप के यहां हंगामा किया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जयपाल ने देर शाम आरोपी झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दे दी थी। पुलिस ने देर रात सलामत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार सुबह उसे जेल भेज दिया गया। इधर, बुधवार दोपहर पुलिस ने बालक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टर ने बिसरा प्रिजर्व कर लिया है।
जयपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और झोलाछाप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसकी जांच शुरू करा दी गई है, जो भी जांच में आएगा, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- धीरज कुमार सोलंकी, इंस्पेक्टर बिनावर