फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बीसी केंद्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बीसी केंद्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Dec 2018 06:59 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 29 Dec 2018 06:59 PM IST
विज्ञापन
बीसी केंद्र संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
दातागंज (बदायूं)। एक ग्राहक के खाते से 3.23 लाख रुपये निकाल लिए जाने के मामले में शाखा प्रबंधक की ओर से बीसी केंद्र संचालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दो और ग्राहकों के लाखों रुपये खाते से निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसी बीसी संचालक के खिलाफ प्रबंधक से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक की समरेर शाखा में गांव राजपुर मंझा निवासी मेवाराम का खाता है। उनके खाते में 3.23 हजार 940 रुपये थे। आरोप था कि गांव झुकसा निवासी बैंक के बीसी संचालक किशन पुत्र ब्रहमानंद ने मेवाराम के 3.23 लाख रुपये धोखाधड़ी से अपने खाते में हस्तांतरित कर लिए। बाद में यह रुपये निकाल लिए। मेवाराम को इसकी जानकारी तब हुई जब वह रुपये निकालने बैंक पहुंचा। देखा कि खाते में मात्र 940 रुपये हैं। तब खलबली मच गई। उन्होंने शाखा प्रबंधक से इसकी शिकायत की। शाखा प्रबंधक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि बरेली स्थित बैंक के हेड ऑफिस से हरी झंडी मिलने के बाद आरोपी बीसी केंद्र संचालक किशन के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

.......
यह और आए मामले प्रकाश में
समरेर निवासी रुखसाना पत्नी रईस ने बैंक के शाखा प्रबंधक से शिकायत करते हुए कहा है कि उनके दो खाते हैं। एक खाते में 51 हजार 600 और दूसरे में 47 हजार रुपये थे। कहा है कि 51600 वाले खाते में अब एक रुपया नहीं है,जबकि दूसरे खाते में मात्र 9600 रुपये रह गए हैं। आरोप है कि बीसी संचालक ने यह रुपये निकाले हैं। वहीं गांव पडैली के एक ग्राहक का आरोप है कि उनके ढाई लाख रुपये निकाल लिए गए हैं। शाखा प्रबंधक अजय कुमार का कहना है कि इन सभी मामलों की जांच की जा रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed