फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   झाड़ियों में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

झाड़ियों में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 21 Nov 2018 07:59 PM IST
Updated Wed, 21 Nov 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
झाड़ियों में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। बुधवार शाम शौच को गई एक महिला की झाड़ियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार वालों के मुताबिक महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। उसके गले में कपड़ा बंधा हुआ था। तो वहीं पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

करीब 44 वर्षीय मानदेवी पत्नी प्रेमपाल इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम नूरपुर पिनौनी निवासी थी। परिवार वालों के मुताबिक मानदेवी बुधवार सुबह से अपने खेत में लगे बाजरे के पूले घर के लिए ढो रही थी। दिन में करीब तीन बजे मान देवी शौच जाने की बात कह कर घर से गांव के बाहर झाड़ियों की ओर गई थी। करीब एक घंटे तक लौटी तो परिवार वालों को चिंता हुई, उन्होंने महिला की तलाश शुरू कर दी। बच्चे मान देवी को तलाश करते हुए गांव के बाहर झाड़ियों में पहुंच गए, जहां उसकी लाश पड़ी थी। महिला की लाश देखकर बच्चों ने शोर मचाया, जिस पर गांव के दर्जनों लोग पहुंच गए। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। उसी समय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

महिला के बेटे राहुल ने बताया कि उसकी मां के गले में कपड़ा बंधा था। परिवार के कुछ बच्चों ने पुलिस पहुंचने से पहले कपड़ा खोल लिया था, इससे महिला की गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं महिला के गले में कपड़ा नहीं मिलने से पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला झाड़ियों में शौच के लिए गई थी। वहीं उसकी मौत हुई है। उसकी मौत कैसे हुई यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
-धीरज कुमार सोलंकी, इंस्पेक्टर इस्लामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed