फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   बाइकर्स गैंग ने सिपाही को सरेआम पीटा

बाइकर्स गैंग ने सिपाही को सरेआम पीटा

Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बाइकर्स गैंग ने सिपाही को सरेआम पीटा
बाइकर्स गैंग ने सिपाही को सरेआम पीटा
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने घटना की देर रात दर्ज की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में बेखौफ हो चुका बाइकर्स गैंग अब पुलिस पर ही भारी पड़ने लगा है। बुधवार दोपहर मामूली बाइक लग जाने पर बाइकर्स गैंग नाराज हो गया और बिल्सी में तैनात सिपाही सनी के साथ मारपीट कर दी। बाद में सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। देर रात इस मामले में सौरभ और 10-12 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सदर कोतवाली में तैनात एक सिपाही बुधवार दोपहर जालंधरी सराय की ओर से गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो उस समय बाइकर्स गैंग के कई लड़के चौराहे के पास खड़े थे। उन्हीं में से एक युवक की बाइक से सिपाही की बाइक लग गई। इस पर उन युवकों ने सिपाही को वहीं रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। सिपाही ने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपी युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट कर दी। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी बाइक दौड़ा ले गए। इस संबंध में सदर कोतवाल ओमकार सिंह ने जानकारी से इंकार किया है।

एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि सूचना अन्य लोगों से मिली है। कोतवाली पुलिस या सिपाही ने ऐसी कोई बात नहीं बताई है। अगर उसके साथ मारपीट हुई है। तो मामले की जानकारी करते हैं। उसके बाद ही कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed