फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   एमएफ हाईवे किनारे मिली ससुराल जा रहे युवक की लाश

एमएफ हाईवे किनारे मिली ससुराल जा रहे युवक की लाश

Mon, 27 Aug 2018 11:34 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
एमएफ हाईवे किनारे मिली ससुराल जा रहे युवक की लाश
फोटो-15, 16
विज्ञापन


एमएफ हाईवे किनारे मिली युवक की लाश
परिजनों ने लूट के बाद जताई हत्या की आशंका, मौत की वजह स्पष्ट नहीं, विसरा प्रिजर्व
अमर उजाला ब्यूरो
ओरछी (बदायूं)। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में राखी लेकर ससुराल जा रहे युवक की लाश सोमवार सुबह मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे पड़ी मिली। इस पर परिवार वालों ने लूट के बाद हत्या की आशंका जताई लेकिन पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। दोपहर के समय युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। इसके लिए विसरा प्रजर्व किया गया है।

करीब 35 वर्षीय हीरालाल बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिमर्रा बोरीपुर निवासी था। हीरालाल रविवार सुबह राखी लेकर अपनी ससुराल फैजगंज बेहटा के ग्राम तक परौली जाने को घर से निकला था। परिजनों के मुताबिक रविवार अपराह्न करीब तीन बजे हीरालाल इलाके के ग्राम परमानंदपुर पहुंचा। उसके बाद हीरालाल के साथ क्या हुआ। परिवार वालों को कुछ नहीं पता। सोमवार सुबह जब एमएफ हाईवे पर चहल-पहल हुई तो लोगों ने हीरालाल का शव परमानंदपुर में एक दुकान के सामने पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ देर में कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होंने हीरालाल की पहचान की और उसके परिवार वालों को सूचना दी। उसके बाद परिवार वाले भी रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि हीरालाल की लाश के पास मिठाई और राखी एक थैली में रखी मिलीं, लेकिन उसकी जेब से पांच हजार रुपये गायब थे। परिजनों का आरोप है कि हीरालाल की किसी ने हत्या करके रुपये लूट लिए। हीरालाल के साले राजपाल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। इसकी पुष्टि के लिए डॉक्टर ने विसरा प्रजर्व कर जांच को भेजा है।
विज्ञापन

इधर, गांव में चर्चा है कि हीरालाल ने परमानंदपुर पहुंचकर शराब पी थी। नशे में अधिक हो गया तो वह दुकान के आगे लेट गया। वहीं उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed