फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दबंगों को देख बैरंग लौटी पुलिस-पीएपी और तहसील की टीम

दबंगों को देख बैरंग लौटी पुलिस-पीएपी और तहसील की टीम

Fri, 06 Apr 2018 08:00 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
दबंगों को देख बैरंग लौटी पुलिस-पीएपी और तहसील की टीम
मात्र 30 बीघा गेहूं कटवा
विज्ञापन

सकी पुलिस और पीएसी
कई दबंग लोगों के आ जाने पर टीम वापस हुई
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज।
बरेली जिले की सीमा पर रामगंगा के किनारे बसे गांव सेरहा के 22 पट्टेदारों की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को कटवाने पहुंची तहसील की टीम, पुलिस और पीएसी पंखियानगला के कई दबंग लोगों के आ जाने पर लौट आई। पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में 140 में मात्र 30 बीघा गेहूं की फसल को कटवाया जा सका।
दो दिन पहले बरेली के थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के गांव पंखियानगला के कई दबंगों ने रामगंगा किनारे बसे गांव सेरहा के दलित पट्टेदारों की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को काट लिया था। विरोध करने पर दबंगों ने मौके पर पहुंचे पट्टेदारों को बंधक बनाने के बाद पीटा था। बाद में धमकी देकर उन्हें भगा दिया था। हालांकि प्रधान पति गुड्डू सिंह सोलंकी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, लेकिन तब फसल को काटने वाले दबंग चले गए। प्रधान पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखी थी। दबंगों के डर की वजह से पट्टेदार बेहद दहशत में थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील की टीम पुलिस के साथ ही पीएसी को गांव सेरहा ले गई। पुलिस की मौजूदगी में 30 बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को कटवा दिया गया। इसी बीच पंखिया नगला के दबंग अपने परिवार की महिलाओं, बच्चों आदि के साथ पहुंच गए। उन्हें देखकर किसी अनहोनी की वजह से तहसील टीम पुलिस को लेकर लौट आई। पट्टेदारों की 140 बीघा जमीन है। उन पट्टेदारों को 2015 में पट्टे आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
आधी जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को कटवा दिया गया। बाकी आधी जमीन की फसल को पंखिया नगला के लोग काटेंगे। उनका कहना है कि फसल को उन्होंने बोया है। इस फसल को काटाने के बाद वह कभी जमीन पर कब्जा नहीं करेंगे। ऐसा उन्होंने आश्वासन दिया है।
-सुबोध कुमार, हल्का लेखपाल
-----
कितनी जमीन सेरहा के पट्टेदारों ने जितनी फसल बताई थी, उसे पुलिस ने अपने सामने कटवा दिया।
-अमरजीत सिंह, हल्का इंचार्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed