{"_id":"59a2c4a94f1c1b8d578b4719","slug":"141503839401-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति से परेशान महिला ने किया सुसाइड का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति से परेशान महिला ने किया सुसाइड का प्रयास
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शराबी पति से परेशान महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की जान बचाई। पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पढ़ौआ गांव निवासी नूरी शाक्य और उसका पति धर्मवीर दिल्ली में नौकरी करते थे। कई दिन पहले दोनों घर आए थे। आरोप है कि दिल्ली से आने के बाद धर्मवीर शराब पीकर आए दिन उसे और उसके बच्चों को पीट रहा था। शनिवार शाम को भी उसने शराब पीकर घर में झगड़ा किया। रविवार सुबह लगभग आठ बजे वह अलापुर रोड स्थित राहुल पैलेस पहुंची और वहां खड़े पेड़ पर साड़ी का फंदा गले में डालकर लटक गई। उधर, से गुजर रहे लोगों ने महिला को आत्महत्या करते देख तुरंत सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को नीचे उतार लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ की। देर शाम पुलिस ने धर्मवीर को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना है कि नूरी का साफ कहना है कि उसने शराबी पति के उत्पीड़न से तंग आकर खुदकुशी की कोशिश की।