{"_id":"594e71a24f1c1bf6628b4622","slug":"141498313122-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में नाना-धेवते समेत तीन लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में नाना-धेवते समेत तीन लोगों की मौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में शनिवार को हुए अलग-अलग दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर में बाइक पेड़ से टकराने से नाना-धेवते की जान गई जबकि मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर थाने के गांव उनौला के पास पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति की हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उझानी। कोतवाली के गांव अल्लीपुर मढ़ैया निवासी 54 वर्षीय रामभजन कासगंज के सोरों थाने के गांव मनकापुर गए थे। वहां से दवा लेकर वह अपने धेवते मनकापुर निवासी 18 वर्षीय विजेंद्र के साथ गांव लौट रहे थे। बाइक विजेंद्र चला रहा था। रास्ते में उझानी कोतवाली के गांव फूलपुर के पास बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें नाना-धेवते गंभीर घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। यहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दोनों के परिवार वाले पहुंच गए। हादसे में दोनों मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अलापुर। अलापुर के वार्ड नंबर दो निवासी 24 वर्षीय अरविंद अपने दोस्त 18 वर्षीय सुमित के साथ शनिवार को शहर के एक स्वीमिंग फूल में नहाने गया था। यहां से दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। रास्ते में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर अलापुर थाने के गांव उनौना के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में अरविंद की मौके पर मौत हो गई और सुमित गंभीर घायल हो गया। सुमित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अरविंद का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
10 दिन पहले ही हुआ था अरविंद का तिलक
अलापुर। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद वाल्मीकि की शादी तय हो गई थी। उसका तिलक 14 जून को ही हुआ था। परिवार में अरविंद इकलौता बेटा था। उसके मौत से जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं। अरविंद की मां बदहवास है। उसके पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।