{"_id":"59493c8b4f1c1b7b198b45d8","slug":"141497971851-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरन, हार्डवेयर गोदाम में आग से लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयरन, हार्डवेयर गोदाम में आग से लाखों की क्षति
Updated Tue, 20 Jun 2017 08:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लामनगर। कस्बे के मोहल्ला सराय में सोमवार रात एक आयरन और हार्डवेयर के गोदाम में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लाखों रुपये का सामान राख हो गया। गोदाम स्वामी के मुताबिक तीन लाख रुपये नकदी भी जल गई। इसके अलावा करीब 40 लाख रुपये की क्षति हुई है। आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।
इस्लामनगर कस्बे के ही रहने वाले आनंद वैश्य का मोहल्ला सराय में लोहा, हार्डवेयर, पाइप आदि का कारोबार है। यहीं उनका काफी बड़ा गोदाम है। सोमवार रात रोज की तरह वह गोदाम बंद करने चले गए। रात में अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया। आनंद वैश्य के मुताबिक, रविवार को बैंक बंद होने की वजह से उन्होंने तीन लाख रुपये भी गोदाम में रखे थे। यह नकदी भी आग में जल गई। आग से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई है। अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।