{"_id":"5c559dbbbdec22556767fbb2","slug":"131549114811-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्रों के खिलाफ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता-पुत्रों के खिलाफ हुई धोखाधड़ी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। पुलिस में दरोगा की नौकरी दिलाए जाने के नाम पर पांच लाख रुपये एवं प्रमाण पत्र लेकर की गई धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
एसआई सतवीर सिंह ने बताया कि क्षेत्र के गांव हरदासपुर निवासी विद्याराम पाठक का नगर की टीचर्स कॉलोनी में भी एक मकान है, जहां लल्ला बाबू भी रहते है। दोनों में काफी मित्रता भी हो गई थी। बातो-बातों में लल्ला बाबू ने बताया कि उनके बड़े बेटे प्रभात के पुलिस अधिकारियों से काफी संबंध है। वह अपने छोटे भाई हरवंश को भी शीघ्र दरोगा के पद पर भर्ती करा देगा। इसी बात को सुनकर विद्याराम ने अपने पुत्र मुनीश को दरोगा की नौकरी दिलवाए जाने के लिए 17 लाख रुपये में बात कर ली। दरोगा की भर्ती भी निकल गई, लेकिन मुनीश की नौकरी नहीं लगी। उन्होने इस धोखाधड़ी की शिकायत उच्चाधिकारियों से की, जिस पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी लल्ला बाबू, उनके पुत्र प्रभात और हरवंश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो