{"_id":"5b9d4c9c867a557fe446936b","slug":"131537035420-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिशन प्रधान और उसके साले को गोली मारी, गाड़ी से पैर कुचले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिशन प्रधान और उसके साले को गोली मारी, गाड़ी से पैर कुचले
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कादरचौक (बदायूं)। रंजिश के चलते शनिवार को बोलेरो सवार लोगों ने बाइक पर जा रहे एक प्रधान और उसके साले को गोली मारकर घायल कर दिया। जबकि उसी बाइक पर बैठा प्रधान के साले का बेटा गोली लगने से बच गया। बाइक गिरने पर हमलावरों ने बोलेरो से प्रधान और उसके साले के पैर कुचल दिए। तीसरे व्यक्ति ने मौके से भागकर अपनी जान बचाई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। इससे इलाके में दहशत का माहौल है।
हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। गोली लगने से घायल 60 वर्षीय कदीर अलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम उपरैला के प्रधान हैं। शनिवार सुबह प्रधान कदीर ककराला निवासी अपने साले जहीरूल (45) पुत्र आसिफ अली और उनके बेटे जैबुल के साथ बाइक से कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम रमजानपुर गए थे। उनके रिश्तेदार तौलुद्दीन हज करके लौटे थे। तीनों लोग उन्हें ही देखने के लिए गए थे। शनिवार शाम करीब चार बजे तीनों लोग रमजानपुर अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि तभी रास्ते में कटिन्ना बरचऊ और उपरैला गांव के बीच बोलेरो सवार लोगों ने उन पर पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। उस समय बाइक जैबुल चला रहा था। जबकि ग्राम प्रधान कदीर पीछे बैठे थे। इससे प्रधान के पीठ में गोली लगी। बीच में बैठे जहीरूल पैर में गोली लगने से घायल हो गए। इससे उनकी बाइक असंतुलित हो गई और तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। पीछा करते हुए आ रहे हमलावरों ने गाड़ी नहीं रोकी। उन्होंने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े दोनों साले-बहनोई के अपनी गाड़ी से पैर कुचल दिए और भाग गए। इधर, हमले में बाल-बाल बचे जैबुल ने किसी तरह पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी। जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। तब तक परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद पुलिस ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया, जहां से दोनों हायरसेंटर रेफर कर दिए गए। गोली लगने से घायल ग्राम प्रधान की हालत नाजुक बताई जा रही है। देर शाम तक परिवार वालों ने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी थी, जिससे पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर सकी। इसके बावजूद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
दोनों पक्षों में पहले से रंजिश चल रही है। पहले इन लोगों ने दूसरे पक्ष के पैर तोड़ दिए थे। अब दूसरे पक्ष ने इन पर हमला किया है। इसमें एक व्यक्ति बता रहा है कि उसके गोली लगी है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उसे बरेली रेफर कर दिया गया है। अभी तहरीर नहीं आई है। बाकी छानबीन में पता चलेगा।
विज्ञापन
-हरिभान सिंह राठौड़, एसओ कादरचौक