फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   वर्दी की रौब में दरोगा ने कब्जाया मकान, रिपोर्ट

वर्दी की रौब में दरोगा ने कब्जाया मकान, रिपोर्ट

Tue, 14 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
वर्दी की रौब में दरोगा ने कब्जाया मकान, रिपोर्ट
वर्दी के रौब में दरोगा ने
विज्ञापन

कब्जाया मकान, रिपोर्ट
मुरादाबाद के वायरलेस विभाग में है तैनात, बनवा रहा था मकान के फर्जी कागजात
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। मुरादाबाद में तैनात एक दरोगा ने सदर कोतवाली इलाके के शहबाजपुर मोहल्ले में वर्दी का रौब दिखाते हुए एक व्यक्ति के मकान पर कब्जा कर लिया। साथ ही उसके फर्जी कागजात भी बनवाने शुरू कर दिए। मकान खाली कराने को भटक रहे पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश पर दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर मोहल्ले का है। मोहल्ले के सुनील शर्मा और अरविंद शर्मा दोनों भाई कुछ साल से चंडीगढ़ में रह रहे हैं। सुनील शर्मा के मुताबिक उनके पिता रामकुमार शर्मा ने शहबाजपुर मोहल्ले में स्थित अपना मकान मुरादाबाद वायरलेस विभाग में तैनात दरोगा आदित्य शंखधार को किराए पर दिया था। कुछ समय बाद उनकी बेटी की शादी थी। इसके लिए उन्होंने 54 हजार रुपये दरोगा से लिए थे। दरोगा से कहा गया था कि यह रुपये किराए में कटते रहेंगे। इसके कुछ समय बाद रामकुमार शर्मा की मौत हो गई। उनकी पत्नी का भी देहांत हो गया और दोनों भाई अकेले पड़ गए। करीब एक माह पहले दोनों भाई दरोगा से किराया लेने बदायूं आए थे। तभी उन्हें पता चला कि दरोगा बिजली का बिल और पानी का बिल अपने नाम कराने का प्रयास कर रहा है। इस पर उन्होंने दरोगा से मकान खाली करने को कहा। परंतु उसने उल्टे दोनों भाइयों को वर्दी का रौब दिखाते हुए हड़का दिया। इसके बाद पीड़ित सदर कोतवाली पहुंचे लेकिन पुलिस ने आरोपी दरोगा से ही सांठगांठ कर ली और मकान खाली नहीं कराया। दो दिन पहले सुनील शर्मा एसएसपी अशोक कुमार से मिले। उन्होंने एसएसपी को पूरा मामला बताया, जिस पर एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए। कोतवाली पुलिस ने दरोगा आदित्य शंखधार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed