फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पशुतस्करों का तांडव, पुलिस पर फायरिंग, दरोगा घायल

पशुतस्करों का तांडव, पुलिस पर फायरिंग, दरोगा घायल

Sat, 19 May 2018 01:20 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
पशुतस्करों का तांडव, पुलिस पर फायरिंग, दरोगा घायल
फोटो....38,39,40 पशु तस्करों ने की पुलिस
विज्ञापन

पर फायरिंग, दरोगा घायल
यूपी 100 को रौंदने का प्रयास, सरकारी गाड़ी में मारी टक्कर
कैंटर से चार गोवंशीय पशु बरामद, बाद में फरार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
सर्किल क्षेत्र में बेखौफ हो चुके पशु तस्करों ने एक बार फिर जमकर तांडव किया। दो गाड़ियों में सवार होकर आए पशु तस्करों ने घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, यूपी 100 को रौंदने का प्रयास किया और सरकारी जीप में टक्कर मारी, जिसमें एक दरोगा घायल हो गया, जबकि अन्य पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। इस दौरान पशु तस्कर फरार होने में सफल रहे। परंतु पुलिस ने एक गाड़ी से चार गोवंशीय पशु बरामद कर लिए।
बिसौली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम परसिया के जंगल में गुरुवार रात करीब एक बजे यूटीलिटी गाड़ी से आए एक दर्जन पशु तस्करों ने पांच घुमंतू गोवंशीय पशुओं को गाड़ी में डाल लिया। साथ ही वहां खेतों में मौजूद किसानों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने जमीन पर लेटकर जान बचाई। तस्कर दबतोरी की ओर गाड़ी लेकर भाग गए। बताते हैं कि दबतोरी के पास यूपी 100 गाड़ी खड़ी थी। पुलिस ने पशु तस्करों की गाड़ी देखते ही पीछा करना शुरू कर दिया। ग्राम ललुआनगला के पास तस्करों ने अपनी गाड़ी में अचानक बैक गियर डाल लिया और यूपी 100 पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। दो-तीन बार टक्कर मारते हुए तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पुलिस वालों ने अपनी जान बचाते हुए उन्हें रोकने का प्रयास किया। परंतु तस्कर बरेली जनपद की सीमा पार करते हुए भाग गए। यूपी 100 की गाड़ी में मौजूद सिपाही मित्रपाल सिंह व होमगार्ड इंद्रपाल बाल-बाल गए। उन्होंने तुरंत कोतवाली पुलिस व यूपी 100 इंस्पेक्टर केके चौधरी को सूचना दी। जिस वह मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस तस्करों को खंगालती रही परंतु कोई सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा। गुरुवार देर रात यूपी 100 पुलिस को सूचना मिली कि बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम मूसेपुर से कुछ पशु तस्कर कैंटर गाड़ी में तीन गाय और एक सांड भरकर वजीरगंज की ओर भागे हैं। यूपी 100 पुलिस ने उन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया परंतु तस्कर पुलिस को चकमा देकर बिसौली की ओर भाग खड़े हुए। इधर, आसफपुर रोड पर बिसौली की चीता मोबाइल पर तैनात सिपाही ज्ञानेंद्र सैनी और एक होमगार्ड ने तस्करों की गाड़ी को रोक लिया। तस्करों ने उपकेंद्र के पास चीता मोबाइल टक्कर मार दी। जिससे सिपाही और होमगार्ड खाई में जा गिरे। तस्करों ने उन पर फायर भी झोंक दिया। इस हमले में सिपाही और होमगार्ड बाल-बाल बच गए। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में पहुंच गए। उन्होंने यहां ग्राम जैतपुर के पर खड़ी पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। इसमें दरोगा हरवीर सिंह घायल हो गए। तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग भी की। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की लेकिन सभी तस्कर गाड़ी छोड़कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गाड़ी कब्जे में ले ली, जिसमें भरे चारों गोवंशीय पशुओं को पुलिस ने बरामद कर लिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसएसपी ने टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed