फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   orders for fir on officials and contractor

ठेकेदार समेत कर्मचारियों पर एफआरआई दर्ज करने के आदेश

Thu, 17 May 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Thu, 17 May 2018 06:40 PM IST
विज्ञापन
orders for fir on officials and contractor
एफआईआर
 जिले के अन्नदाताओं को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कहीं पर बिचौलिये, ठेकेदार हावी हैं, वहीं गेहूं केंद्र प्रभारी भी किसानों को परेशान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शहर से लेकर गांव के केंद्रों तक किसानों को ठगा जा रहा है। ऐसी ही दो शिकायत जब डीएम के पास पहुंचीं, तो उन्होंने साक्ष्यों को देखते हुए पलभर में कुवरगांव में ठेकेदार हरीश शंखधार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही कादरचौक में कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कुवरगांव में सरकारी गेहूं खरीद के लिए कर्मचारी कल्याण निगम का क्रय केंद्र खोला गया था। इस केंद्र की कई बार शिकायतें मिलीं, लेकिन अधिकारी व कर्मचारी अपने स्तर से इससे छिपा जाते थे लेकिन इस बार गांव आरिफपुर नवादा के किसान मोहम्मद मारुफ जब अपना गेहूं लेकर पहुंचे और वहां पर बेचा तो उनका गेहूं 114 क्विंटल बैठा। जबकि वह सरकार की ओर से चल रहे धर्मकांटे पर वजन कराके आए थे तो उनका गेहूं 12.95 क्विंटल था। इसकी शिकायत उन्होंने डीएम से करते हुए संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर डीएम ने कुवरगांव थाना प्रभारी को ठेकेदार हरीश शंखधार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। वहीं कादरचौक के गांव खरगी नगला निवासी तिलक सिंह डीएम से मिले। उन्होंने बताया कि ककोड़ा क्रय केंद्र पर 80 रुपये प्रति क्विंटल अवैध वसूली की जा रही है। जो वहां पर तैनात दो कर्मचारी लेते हैं। इसको लेकर डीएम ने कादरचौक एसओ को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed