फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ढाबा मालिक के बेटे का अपहरण करने के तीन आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर

ढाबा मालिक के बेटे का अपहरण करने के तीन आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर

Tue, 15 May 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ढाबा मालिक के बेटे का अपहरण करने के तीन आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर
फोटो....40
विज्ञापन

तीन आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर
ढाबा मालिक के बेटे का अपहरण का मामला: पुलिस का दावा, गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। ढाबा मालिक राकेश के बेटे का अपहरण करने वाले मुख्य आरोपी पिता-पुत्र समेत तीन लोगों ने सोमवार सुबह बिनावर थाने में सरेंडर कर दिया। हालांकि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। खास बात यह कि पुलिस का आरोपियों के चेहरे पर कोई खौफ नहीं था। जेल जाने से पहले थाने में फोटो खिंचाने के दौरान आरोपी पुलिस के सामने एक्शन में बैठकर मुस्कराते रहे।
बरेली के देवचरा निवासी व्यापारी रामऔतार के बेटे राज व बिनावर के सर्वेश की बेटी स्वाति की सोमवार सात मई को शादी थी। बदायूं के नगला मंदिर के पास एक मैरिज हाल में कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करते समय देवचरा के ढाबा मालिक राकेश के परिवार की एक लड़की को बिनावर के विमल प्रताप सिंह ने छेड़ दिया था। इस पर राकेश के बेटे रवि व उसके साथियों ने विमल को पीटा था। इसी को लेकर मंगलवार आठ मई को विमल प्रताप व उसके साथियों ने देवचरा स्थित ढाबे से रवि को अगवा कर लिया और बोलेरो में डाल बिनावर ले आए। बिनावर कस्बे में रवि को पीटते हुए गलियों में घुमाया था। सूचना देने पर पुलिस थाने से तीन सौ मीटर दूरी पर करीब पौन घंटे में तब पहुंची। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। रवि की मां अनीता की ओर से मुख्य आरोपी विमल प्रताप सिंह, उसके पिता हरिओम, शैलेश, जुगेंद्र माथुर, राहुल, अतुल, आदेश, बरखेड़ा गांव के निगम चौहान, मलिकपुर के मोनू, भानुप्रताप, संदीप सिंह, मयंक सिंह व खेड़ा नवादा निवासी गिरीशपाल सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मलिकपुर गांव के मयंक, संदीप, भानुप्रताप, खेड़ा नवादा के गिरीशपाल, बरखेड़ा गांव के निगम, बिनावर के आदेश व मोनू को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक योजना के अनुसार सोमवार सुबह करीब आठ बजे मुख्य आरोपी विमल प्रताप, उसका पिता हरिओम उर्फ बबलू पुत्र रघुवीर सिह और सैलेश पुत्र तेजपाल लग्जरी गाड़ी में बिनावर थाने पहुंचे। वहां पुलिस वालों से बातचीत करने के बाद अपने घर गए। घर से साफ कपड़े पहनकर करीब नौ बजे दोबारा थाने पहुंचे और खुद को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। गुडवर्क दिखाने के चक्कर में पुलिस कर्मियों ने आरोपियों के साथ फोटो खिंचवाए। पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद तीनों आरोपी फोटो खिंचाने के समय मुस्करा रहे थे। इसके बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट के आदेश पर तीनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed