{"_id":"5ac5a7364f1c1bd9618b5a19","slug":"131522902838-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप में आया नया मोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप में आया नया मोड़
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरण के बाद किशोरी से गैंगरेप के मामले में आया नया मोड़
छेड़छाड़ और दलित उत्पीड़न में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट
एसपी देहात और सीओ ने गांव पहुंचकर की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान।
कथित रूप से दलित किशोरी का अपहरण कर दो दिन तक बंधक बनाकर किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। इतना संगीन अपराध होने के बाद भी मंगलवार देर रात पुलिस ने छेड़छाड़ और दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। हालांकि रात में ही एसपी देहात और सीओ बिल्सी ने गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस ने बुधवार पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा।
मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें उसका आरोप था कि उसकी 15 वर्षीय बेटी रविवार शाम करीब आठ बजे जंगल में शौच को गई थी, काफी देर तक देर जब वह घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी खोजबीन की। परिजनों ने सोमवार को भी उसे काफी तलाशा फिर भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। मंगलवार सुबह किशोरी एक आरोपी के घर के पीछे पूलों में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। होश में आने पर किशोरी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। किशोरी का आरोप था कि शौच को जाते समय गांव के तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया और एक मकान में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया और नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया।
तब परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात की खबर सुनकर पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों को तलाश भी किया। गांव के लोगों से बात की। पीड़ित पक्ष को यह आश्वासन दिया कि जो भी आरोपी हैं उन्हें किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज होगी। मगर इस मामले में देर रात नाटकीय मोड़ आया और पुलिस ने छेड़छाड़ और दलित उत्पीडन की धारा में रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
........
पुलिस पर लगा आरोप
रिपोर्ट लिखाने वाले पीड़िता के मौसा ने पुलिस पर धमका कर छेड़छाड़ की तहरीर लिखवाने का आरोप लगाया है। कहा है कि मंगलवार रात करीब 11 बजे पुलिस उसे आरोपी बटूआ के घर ले गई और वहां बोल-बोल कर तहरीर लिखवाई। उसने पुलिस पर आरोपियों से साठगांठ का आरोप भी लगाया है।
------
क्या लिखा गया है रिपोर्ट
पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मौसा की ओर से तहरीर दी गई। जिसमें कहा गया है कि उसकी भतीजी मंगलवार को करीब आठ बजे जंगल में शौच को गई थी। तभी गांव के तीन युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और घेर कर पकड़ने का प्रयास किया। भाई के आने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुनेंद्र, परवेश और बटुआ के खिलाफ छेड़छाड़ और दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
------------
पीड़िता को मेडीकल के लिए भेजा गया है। मेडिकल के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ बिल्सी
........
इस मामले में परिजनों ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। जांच एसपी देहात से कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट और मेडिकल में जो आएगा उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार,एसएसपी