{"_id":"5a1973a54f1c1b686a8b598d","slug":"131511617445-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी में गोली चलाने के मामले में दो लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुशी में गोली चलाने के मामले में दो लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
crime scene
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली। खुशी में गोली चलाने के मामले में घायल बच्चे के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी फरार हैं।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिचैली निवासी सोमपाल की पुत्री रश्मि का विवाह वजीरगंज से हुआ था। उसकी बारात बृहस्पतिवार को आई थी। बारात चढ़त के बाद गांव का ही युवक संजीत तमंचे से खुशी में फायर कर रहा था। उसी समय अचानक बैक फायर होने से संजीत का हाथ लहूलुहान हो गया। इसके बाद सोमपाल ने यह कहते हुए उससे तमंचा छीन लिया कि तुम्हें तमंचा भी चलाना नहीं आता। सोमपाल ने फायर किया तो गोली दूर खडे़ नेकसे के दस वर्षीय पुत्र गजेंद्र को जा लगी। गजेंद्र इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन में गजेंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बदायूं रेफर किया गया। शनिवार को गजेंद्र के पिता नेकसे की तहरीर पर पुलिस ने संजीत और सोमपाल के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। दोनों ही आरोपी अपने घरों से फरार हैं।