फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ससुराल में जान देने वाले युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ससुराल में जान देने वाले युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 02 May 2019 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में जान देने वाले युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
कादरचौक (बदायूं)। ससुराल में जहर खाकर जान देने वाले युवक के परिवार वालों ने उसके ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

यह मामला थाना क्षेत्र के ग्राम सरकी का है। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सगराय निवासी पिंटू (25) पुत्र राय सिंह 28 अप्रैल को अपनी पत्नी को विदा कराने ससुराल सरकी गांव आया था। ससुराल वालों ने पत्नी रचना को विदा नहीं किया तो युवक ने मंगलवार दोपहर अपनी ससुराल में ही जहर खाकर जान दे दी। इसकी सूचना पर देर शाम सरकी गांव पहुंचे परिवार वालों ने युवक के ससुराल वालों पर ही हत्या का आरोप लगाया। साथ ही तहरीर देकर उनके खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इधर, बुधवार दोपहर कराए गए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। इसके लिए बिसरा सुरक्षित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed