फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   भट्ठा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, मारपीट का आरोप

भट्ठा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, मारपीट का आरोप

Sun, 24 Mar 2019 09:54 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
भट्ठा मजदूरों को नहीं मिली मजदूरी, मारपीट का आरोप
वजीरगंज (बदायूं)। संभल जिले के थाना रजपुरा के गांव बेहट के आठ महिला-पुरुष अपने परिवारों के साथ मजदूरी करने वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिरंदाजपुर के एक भट्ठे पर छह माह पूर्व आए थे। मजदूरों के अनुसार उन्होंने तीन लाख ईटें पाथी थी। पांच सौ रुपये में एक हजार ईंट पाथने की बात तय थी। इस हिसाब से उनके डेढ़ लाख रुपये बने, लेकिन मालिक ने कई बार मांगने पर थोड़े-थोड़े कर कर अब तक 45 हजार रुपये दिए। होली से पूर्व जब उन्होंने घर जाने के लिए रुपये मांगे तो भट्ठा मालिक ने उनके साथ हाथापाई करना की। आरोप है कि मालिक ने एक मजदूर को कमरे में बंद कर लिया, जिससे डरकर कुछ मजदूर अपने घर भाग गए।
विज्ञापन

इधर, कुछ मजदूरों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने जांच के नाम पर भट्ठा मालिक से सांठगांठ कर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास किया। मजदूरों का कहना है कि अगर उनको जल्द न्याय नहीं मिलता है तो वे मुख्यमंत्री से शिकायत करने जाएंगे। थानाध्यक्ष संजय सिंह का कहना है कि मजदूरों और भट्ठा मालिक के बीच समझौता हो गया है। भट्ठा मालिक जल्द ही मजदूरों का शेष भुगतान करने को तैयार है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed