{"_id":"5c82685ebdec2213fa1f9b71","slug":"121552050270-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन दिन बाद भी चोरी का खुलासा नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। कोतवाली से महज 50 मीटर दूर स्थित मोबाइल शॉप में पीछे से नकब लगाकर चोर छह मार्च की रात लगभग आठ लाख रुपये के मल्टीमीडिया फोन चुराकर ले गए, लेकिन पुलिस अब तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा सकी है। नगर में लगातार बढ़ रही लूट-चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है।
नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी राजा अंसारी की नन्नूमल जैन कॉलेज के सामने मोबाइल शॉप है। वह रोजाना की तरह पांच मार्च की रात अपनी दुकान बंद करके घर गया था। अगले दिन सुबह जैसे ही उसने दुकान का शटर खोला तो देखा कि दुकान के अंदर रखे फोन नदारद हैं। दुकान के पीछे से किसी ने नकब लगाया था। कोतवाली से महज 50 मीटर दूर स्थित हुई चोरी की इस वारदात से नगर में सनसनी है। नगर में हो रही चोरी-लूट की घटनाओं से व्यापारियों में असुरक्षा की भावना बनी हुई है। उन्होंने एसएसपी से चोरी की इस घटना का शीघ्र खुलासा करवाए जाने की मांग की है। ब्यूरो