{"_id":"5c7046aabdec2273667922e9","slug":"121550861994-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक के परिजनों ने किया प्रदर्शन, आंवला रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक के परिजनों ने किया प्रदर्शन, आंवला रोड पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिलहरी (बदायूं)। कुंवरगांव क्षेत्र के खासपुर गांव से लापता युवक के परिवार वालों ने शुक्रवार सुबह आंवला रोड पर प्रदर्शन किया। सभी लोग सड़क पर बैठ गए और जाम लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि युवक को गायब हुए दो दिन हो चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
प्रदर्शन के दौरान परिवार वालों ने बताया कि जरीफुल सोमवार सुबह करीब चार बजे नमाज पढ़ने के लिए घर से निकला था। उसके चाचा नमाज पढ़कर लौट आए लेकिन जरीफुल घर से कुछ दूरी से लापता हो गया। उसी समय से परिवार वाले जरीफुल को तलाश कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। उन्हें डर है कि कहीं उसके साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। अगर कुछ ऐसा हुआ, तो इसके जिम्मेदार उनके गांव के ही कुछ लोग होंगे। उन लोगों से काफी समय से रंजिश चल रही है। दोपहर बाद सभी ग्रामीण एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। जरीफुल की पत्नी रोशन ने बताया कि उसके पति एक बार पहले भी लापता हो गए थे। तब बुलंदशहर में मिले थे। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान रोशन के साथ गांव के काफी लोग मौजूद थे।