{"_id":"5c421edebdec22738335df3a","slug":"121547837150-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खोखे में आगजनी के आरोप में कांग्रेस नगर अध्यक्ष समेत पांच नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खोखे में आगजनी के आरोप में कांग्रेस नगर अध्यक्ष समेत पांच नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। पिछले महीने बकरियों वाले नखासे में एक वक्फ संपत्ति के मुतवल्ली एहतराम हुसैन के बेटे के खोखे में आगजनी के मामले में पुलिस ने डीएम के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नामजदों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण पाराशर भी शामिल हैं।
मोहल्ला पठानटोला निवासी एहतराम हुसैन की ओर से दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, उसके बेटे तौफीक हुसैन ने वक्फ संपत्ति पर अपना खोखा रख लिया था। खोखानुमा दुकान में वह रेडीमेड कपड़े बेचता था। 26 दिसंबर की रात करीब 10 बजे तौफीक के खोखे में आग लगा दी गई। आग से करीब 40 हजार रुपये कीमत के रेडीमेड कपड़े जल गए। एहतराम ने इसकी शिकायत घटना वाली रात ही कोतवाली पुलिस से भी की लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बाद में उसे डीएम दिनेश कुमार सिंह के सामने पेश होना पड़ा। डीएम के आदेश पर पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर रफीक पुत्र शेर खां, शफीक उर्फ जावेद पुत्र रफीक, सुमन पुत्री मूलचंद्र, अरुण पाराशर पुत्र सुरेश पाराशर और संजू पुत्र सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। नामजदों में अरुण पाराशर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष हैं। विवेचक शिवेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने मौका मुआयना कर लिया है।
आग लगने से एक लाख का सामान राख
बिसौली। खाना बनाते समय चूल्हे से उठी चिंगारी से दो सगे भाइयों के घर में आग लग गई, जिससे लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। तहसील क्षेत्र के गांव जलालपुर में शुक्रवार को शाम लगभग चार बजे मेहरबान व रामकिशोर के घर में खाना बन रहा था। अचानक ही चिंगारी उठी, जिससे घर में रखे सामान ने आग पकड़ ली। पीड़ितों के मुताबकि आग से घर में रखा लगभग एक लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ब्यूरो