{"_id":"5c3c79bdbdec22737361aa4a","slug":"121547467197-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी सिटी ने एसआईटी से मांगी प्रगति रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी सिटी ने एसआईटी से मांगी प्रगति रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी सिटी ने एसआईटी
से मांगी प्रगति रिपोर्ट
बदायूं। तीन करोड़ के खाद घोटाले में एसपी सिटी ने सोमवार को एसआईटी से प्रगति रिपोर्ट मांग ली। दोपहर के समय टीम में शामिल इंस्पेक्टर और एसआई को अपने कार्यालय बुलाया। उनके साथ बातचीत की और घोटाले के संबंध में जानकारी जुटाई। इस दौरान एसपी सिटी ने टीम को कुछ गोपनीय निर्देश भी दिए।
सिविल लाइंस थाने में तीन करोड़ के खाद घोटाले की रिपोर्ट दर्ज है, जिसकी जांच एसआईटी कर रही है। एसएसपी अशोक कुमार ने घोटाले की जांच करने को एसआईटी का गठन किया था, जिसमें इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अनिल कुमार सिरोही, इंस्पेक्टर मनीराम सिंह, एसआई अरविंद कुमार, एसआई वीकेश कुमार को शामिल किया गया है। बताया जा रहा है कि एनपीके के 968 कट्टे चोरी की जांच एसएसआई शमीम हैदर कर रहे हैं। टीम को शुरू में ही निर्देश दिया गया था कि जांच के संबंध में प्रगति रिपोर्ट एसपी सिटी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को देनी होगी। रविवार को एसआईटी ने पीसीएफ कार्यालय पहुंचकर घोटाले के संबंध में कागजात अपने कब्जे में ले लिए। देर रात तक अभिलेखों की जांच होती रही। सोमवार दोपहर एसपी सिटी ने एसआईटी को अपने कार्यालय बुला लिया। काफी देर तक बंद कमरे में एसपी सिटी टीम से जानकारी लेते रहे। सूत्रों की माने तो एसपी सिटी ने टीम से जांच संबंधी प्रगति रिपोर्ट मांगी है। अब तक की जांच का पूरा ब्योरा पेश कर दिया गया है। एसपी सिटी ने कुछ नए बिंदुओं पर भी जांच के आदेश दिए हैं। एसआईटी की जांच कहां तक या किस नतीजे पर पहुंची, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है।
--------------
पुलिस से बचते फिर रहे घोटालेबाज नामजद आरोपी
तीन करोड़ के खाद घोटाले के मामले में गोदाम प्रभारी जगतपाल, परिवहन ठेकेदार और तत्कालीन अधिकारी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। उन्होंने कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी पुलिस से बचते फिर रहे हैं। उनकी तलाश में टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
------------------
अभी इस मामले की जांच चल रही है। इस संबंध में अभी कुछ नहीं बताया जा सकता। जांच के दौरान जो भी सामने आएगा, इसका मीडिया के सामने खुलासा किया जाएगा।
-जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी