{"_id":"5c39fd2cbdec2273371b8c50","slug":"121547304236-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चलाया अभियान, 10 डग्गामार सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चलाया अभियान, 10 डग्गामार सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चलाया अभियान,10 डग्गामार सीज
बदायूं। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शनिवार सुबह शहर के कई इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों के चालान किए गए और 10 डग्गामारों को सीज किया गया। इससे डग्गामार वाहन चालकों में खलबली मच गई। कई वाहन पुलिस के डर से इधर-उधर दौड़ते दिखे।
अमर उजाला ने शनिवार को डग्गामारी की पोल खोली थी। इस पर सिविल लाइंस पुलिस भी हरकत में आ गई और सुबह शहर में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिरोही, एसआई वीकेश कुमार और एसआई प्रणव कुमार पुलिस बल के साथ पुलिस लाइन चौराहे पर पहुंच गए। इस दौरान जो भी वाहन चौराहे से गुजरा, पुलिस ने तुरंत उसको चेक किया। यह अभियान रोडवेज चौराहा, इंदिरा चौक पर भी चलाया गया। इस दौरान करीब 10 डग्गामार वाहनों को सीज किया गया और करीब एक दर्जन वाहनों के चालान किए गए। इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि शहर में डग्गामारी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
---------------------
चौकी इंचार्ज ने बांटे हेलमेट
बदायूं। सिविल लाइंस के जवाहरपुरी चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिसौदिया ने शनिवार को दातागंज रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने भी कई दोपहिया वाहनों के चालान किए। उनके सामने कुछ बाइक सवारों ने हेलमेट खरीदने की मजबूरी दिखाई तो चौकी इंचार्ज ने लोगों की मदद से हेलमेट मंगवाकर बाइक सवारों को वितरित किए।