{"_id":"5acf5b984f1c1b563e8b4c4b","slug":"121523538840-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में काटा जा रहा था गोवंशीय पशु, मांस बरामद, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में काटा जा रहा था गोवंशीय पशु, मांस बरामद, आरोपी फरार
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने जंगल में छापा मारकर मांस और उपकरण बरामद कर लिए। जबकि पशु काट रहे तस्कर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली कि गांव घूरनपुर के जंगल में गंगा की ओर नासिर की यूकेलिप्टस की बगिया में कुछ लोग गोवंशीय पशु का वध कर कर रहे है। एसआई दिनेश चंद्र ने सिपाही अनिल कुमार, बृजपाल के साथ छापा मारा। पशु काट रहे लोग फरार हो गए। पुलिस को मौके से करीब 50 किलो मांस, खाल, अवशेष अंग, काटा बांट, छुरा, कुल्हाड़ी और एक डिस्कवर मोटर साइकिल बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में शोबी, फहीम पुत्रगण हबीब, सलीम पुत्र नन्हें, सीबू, सोहिल पुत्रगण सलीम निवासी बाजपुर के खिलाफ गोवध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने परीक्षण के बाद पकडे़ गए मांस को नष्ट कर दिया और बाइक को सीज कर दिया।
विज्ञापन