फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   थानों में चस्पा होगी विवेचना से निकाले गए नामों की सूची

थानों में चस्पा होगी विवेचना से निकाले गए नामों की सूची

Wed, 04 Apr 2018 07:00 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
थानों में चस्पा होगी विवेचना से निकाले गए नामों की सूची
फोटो-6,7
विज्ञापन

थानों में चस्पा होगी विवेचना
से निकाले गए नामों की सूची
एसएसपी के आदेश: फर्जी रिपोर्ट कराने वालों पर होगी कार्रवाई
दर्ज मुकदमों से निकाले गए 190 फर्जी नाम
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
एसएसपी अशोक कुमार जिले भर के थानों में दर्ज हो चुके फर्जी मुकदमों के प्रति काफी संवेदनशील हैं। उन्होंने प्रत्येक एफआईआर की गंभीरता से जांच करने और फर्जी नाम की सूची बनाकर थानों में चस्पा करने के आदेश दिए हैं। वहीं कई थानों की पुलिस ने यह कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अब तक करीब 190 फर्जी नामों की सूची थाना, सर्किल क्षेत्र और एसएसपी कार्यालय में चस्पा की जा चुकी है।
बुधवार को एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि मारपीट से लेकर दुष्कर्म या हत्या के मामले में कई ऐसे नाम लिखवा दिए जाते हैं, जो हकीकत में वारदात में शामिल नहीं होते हैं। ऐसे लोगों को थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय तक चक्कर लगाने पड़ते हैं। बेगुनाहों को जेल जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कोई भी विवेचक घटना में नामजद व्यक्ति का ऐसे नाम नहीं निकाल सकेगा। इसके लिए उसे अपने सर्किल क्षेत्र के सीओ की अनुमति लेनी होगी। विवेचना की प्रगति रिपोर्ट पर सीओ के हस्ताक्षर कराने होंगे। बाद में अपने क्षेत्र के एडिशनल एसपी के भी हस्ताक्षर कराने होंगे। तब कहीं फर्जी नाम को एफआईआर से बाहर किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब तक विवेचक जिसका मन आता उसका नाम शामिल कर लेता और हटा देता, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। किसी का नाम शामिल करने के लिए सुबूत देने होंगे और हटाने के लिए भी सुबूत पेश करने होंगे। तभी किसी का नाम एफआईआर से बाहर किया जाएगा और शामिल किया जाएगा। विवेचना पूरी करने के बाद थाना परिसर की दीवार पर विवेचना से निकाले गए नामों की सूची चस्पा करनी होगी। विवेचना में कोई फर्जीबाड़ा करने पर उन्होंने सीधे कार्रवाई के निर्देश दिए। इधर, एसएसपी ने यह भी कहा है कि जो लोग फर्जी एफआईआर दर्ज कराते हैं उनको भी बख्शा नहीं जाएगा। जांच झूठी साबित हुई तो उनको रिपोर्ट दर्ज जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
इन थानों की पुलिस ने निकाले नाम
सदर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मामलों में दर्ज 9 फर्जी नाम एफआईआर से बाहर किए हैं। सिविल लाइंस ने 3, बिनावर ने 10, कुंवरगांव ने 2, उझानी ने 4, कादरचौक ने 7, उसहैत ने 9, दातागंज ने 13, अलापुर ने 17, उसावां ने 29, हजरतपुर ने 10, बिसौली ने 8, वजीरगंज ने 3, फैजगंज बेहटा ने 7, सहसवान ने 4, जरीफनगर ने 3, मुजरिया ने 1, बिल्सी ने 3, उघैती ने 4 और इस्लामनगर ने 1 नाम फर्जी घोषित किया है।

-------
सीओ की जांच में फर्जी निकले 43 आरोपी
सीओ सिटी की जांच में विभिन्न मुकदमों की विवेचनाओं में 12 नाम झूठे पाए गए हैं। जबकि सीओ उझानी की जांच में 5, सीओ दातागंज की जांच में 9, सीओ बिसौली की जांच में 5, सीओ बिल्सी की जांच में 12 नाम झूठे पाए गए। वहीं सीओ सहसवान की जांच में एक भी आरोपी झूठा नहीं पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed